![]() |
MS WORD में डाक्यूमेंट्स बनाना सीखें |
नया डॉक्युमेंट कैसे बनाए? (Create a Document)
सबसे पहले आपको अपने कंप्युटर या लैपटॉप में Microsoft WORD खोलना होगा जिसके लिए विंडोज़ बटन को दबाएं और इसके बाद वर्ड (WORD) टाइप करें| या आप सीधे कीबोर्ड से शिफ्ट कंट्रोल विंडोज़ अल्ट के साथ w दबाएं। इन सभी बटन को एक साथ दबाना है।
अब स्क्रीन Word खुलेगा, इसके बाद "Blank Document" पर क्लिक करें। जिससे एक नया डॉक्युमेंट खुल जाएगा।
अगर word पहले से खुला है या आपको ऑप्शन ढूढने मे दिक्कत हो रही है तो Shortcut key Ctrl + N को दबाएं मतलब कंट्रोल बटन के साथ N दबाने से भी न्यू डॉक्यूमेंट खुल जाएगा।
MS Word में टाइप और टेक्स्ट को फॉर्मेट कैसे करें? (Add and Format Text)
ऊपर बताए स्टेप से आपने MS Word ओपन करना तो सिख लिया अब जानते है MS WORd मे Text को formet, edit कैसे करते हैं।
सबसे न्यू डॉक्यूमेंट खोलें कंट्रोल के साथ N दबा कर, इसके बाद कोई text लिखे। जैसे अपने बारे में या कुछ भी।
यदि आपको शुरुवात मे समझ नही आ रहा क्या लिखें तो इस फॉर्मूले को टाइप करें और Enter दबाएं। फार्मूला ये है: =rand()
जिससे आपके सामने कुछ paragraph आ जाएंगे।
Text को formet करने के लिए पहले आपको text को सेलेक्ट और document में navigate (यानि किसी शब्द या वाक्य तक कैसे पहुचना है) यह सीखना होगा। आइए सीखते MS Word में नेविगेट कैसे करते हैं|
Word में navigate कैसे करें?
MS Word में नेविगेट करने के लिए कीबोर्ड की कुछ बटन का इस्तेमाल किया जाता है. जो हैं:
- कंट्रोल (Ctrl) बटन
- शिफ्ट (shft) बटन
- नेविगेशन (←↑↓→) बटन
- होम (home) बटन
- एंड (End) बटन
MS Word में navigate करने के तरीके
- केवल Arrow key से => arrow keys 4 होती हैं, left right up down. अगर हमें left की ओर जाना हैं तो left arrow दबाते है right तो right arrow, ऊपर तो up arrow और नीचे तो down arrow दबाते है|लेफ्ट और राइट arrow keys से हम केवल एक एक अक्षर कर के नेविगेट कर सकते हैं, जबकि अप और डाउन arrow keys से लाइन में ऊपर नीचे जा सकते हैं|
- कंट्रोल के साथ arrow keys से => Control कंट्रोल के साथ arrow keys दबाने से कंट्रोल के साथ राइट arrow दबाने पर कर्सर 1 1 शब्द कर के right की ओर आगे बढ़ता है कंट्रोल के साथ left Arrow दबाने पर कर्सर 1 1 शब्द कर के left की ओर बढ़ता है| कंट्रोल के साथ up Arrow दबाने पर कर्सर पिछले पहराग्राफ के शुरुआत में जाता है| कंट्रोल के साथ down Arrow दबाने पर कर्सर अगले पहराग्राफ के शुरुआत में जाता है|
- Home button से => home button दबाने से कर्सर लाइन के सबसे आगे पहुंच जाता है|
- End button से => End button दबाने से कर्सर लाइन के लास्ट में पहुंच जाता है|
- कंट्रोल के साथ Home button => कंट्रोल के साथ Home button दबाने से कर्सर सबसे ऊपर डॉक्यूमेंट के शुरुआत में पहुंच जाता है जहां से डॉक्यूमेंट की शुरुआत हैं|
- कंट्रोल के साथ End button => कंट्रोल के साथ End button दबाने से कर्सर सबसे नीचे लास्ट में पहुंच जाता है जहां डॉक्यूमेंट खत्म हो रहा हैं|
अब आपने MS WORD में नेविगेट करना सिख लिया है अब सीखते है text को select करना|
Text को select कैसे करें?
MS Word में text को सिलेक्ट माउस की मदद से किया जाता है| लेकिन मैं आपको कीबोर्ड से सिलेक्ट कैसे करते है यह बताऊंगा| कीबोर्ड से सलेक्ट करने के लिए कीबोर्ड से नेविगेशन करना आना जरूरी है|
ऊपर पढ़ के तो आपको नेविगेशन का आइडिया हो गया होगा| तो बस सिलेक्ट करना बहुत आसान हैं केवल शिफ्ट के साथ नेविगेशन कमांड का इस्तेमाल करना है जिस से आप आसानी से किसी text को सिलेक्ट कर सकते हैं| आइए सिलेक्ट कमांड सीखते हैं:
- Shift के साथ Arrow key से => shift के साथ arrow इस्तेमाल करने पर अलग अलग तरीके से सिलेक्ट होता है| जैसे अगर हमें left की ओर सिलेक्ट करना हैं तो Sift के साथ left arrow दबाते है जिससे लेफ्ट का एक अक्षर सिलेक्ट हो जाता हैं अब shift बनाए रखें और Left arrow key को एक एक कर के दबाते रहे जिससे लेफ्ट की ओर के अक्षर सिलेक्ट होते रहेंगे| इसी प्रकार right side के अक्षर को भी सिलेक्ट किया जा सकता हैं | लेकिन शिफ्ट के साथ up arrow या down arrow दबाते है, तो जहां कर्सर हैं, वहां से ऊपर या नीचे सिलेक्ट कर सकते है|
- कंट्रोल और शिफ्ट के साथ Arrow key से => कंट्रोल और शिफ्ट के साथ Arrow key दबाने से भी अलग अलग तरीके से सिलेक्शन होता हैं| जैसे कंट्रोल शिफ्ट राइट एरो से कर्सर के राइट का एक पूरा शब्द सलेक्ट हो जाता है, जबकि कंट्रोल और शिफ्ट के साथ लेफ्ट एरो दबाने से कर्सर के लेफ्ट साइड का 1 शब्द सिलेक्ट हो जाता है| ज्यादा शब्द सिलेक्ट करने के लिए कंट्रोल शिफ्ट को एक साथ दबाकर रखें और फिर जिस साइड के शब्द सिलेक्ट करने हैं वो वाला एरो बटन दबाते रहे जब तक सारे शब्द सिलेक्ट न हो जाएं|
- शिफ्ट के साथ End बटन से => शिफ्ट दबाकर रखे और End बटन दबाए जिससे कर्सर जहां पर हैं वहाँ से लेकर लाइन के आखिर तक सारे शब्द सलेक्ट हो जाएंगे|
- शिफ्ट के साथ home बटन से => शिफ्ट दबाकर रखे और Home बटन दबाए जिससे कर्सर जहां पर हैं वहाँ से लेकर लाइन की शुरुआत तक सारे शब्द सलेक्ट हो जाएंगे|
- कंट्रोल और शिफ्ट के साथ End बटन से => कंट्रोल और शिफ्ट दबाकर रखे और End बटन दबाए जिससे कर्सर जहां पर हैं वहाँ से लेकर डॉक्यूमेंट के लास्ट तक सारे शब्द सलेक्ट हो जाएंगे|
- कंट्रोल और शिफ्ट के साथ Home बटन से => कंट्रोल और शिफ्ट दबाकर रखे और Home बटन दबाए जिससे कर्सर जहां पर हैं वहाँ से लेकर डॉक्यूमेंट के शुरुआत तक सारे शब्द सलेक्ट हो जाएंगे|
अब आप इस टेक्स्ट को आकर्षक बनाने के लिए नीचे बताएं कुछ फॉर्मेटिंग ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- Font Style
- Font Size बदलना
- Bold (गाढ़ा), Italic (तिरछा), Underline (रेखांकित)
- Text Color और Highlighting
- Text Alignment
Font Style कैसे करें?
Font Style को change करने के लिए Home Tab में जाना होगा। Art के साथ H दबाकर भी होम टेब में पहुच सकते है। वहाँ font groupings में Font Style ऑप्शन रहता है। key Art H F दबाकर भी font Style ऑप्शन तक पहुच सजते है। इसके अंदर बहुत सारे फॉण्ट के डिजाइन होते है जो आपको सही लगे उस चुनें।
Font size कैसे करें?
Font size बड़ा या छोटा करने के लिए home tab के font grouoings में जाना होगा। इसकी दो shortcut keys है। पहली hone tab वाली Art H FS और दूसरी के लिए पहले text को सेलेक्ट करना जरूरी है नही तो टेस्ट पर असर नही होगा। दूसरी Shortcut key Chrt Sift > या Chrt Sift< हैं जिनसे font को बड़ा और छोटा कर सकते हैं
Bold (गाढ़ा), Italic (तिरछा), Underline (रेखांकित) कैसे करें?
Bold (गाढ़ा) करने के लिए पहले text को सिलेक्ट करें और shortcut key Control के साथ B दबाएं| जिससे text bold हो जायेगा|
Italic (तिरछा) करने के लिए पहले text को सिलेक्ट करें और shortcut key Control के साथ i दबाएं| जिससे text Italic (तिरछा) हो जायेगा|
Underline (रेखांकित) करने के लिए पहले text को सिलेक्ट करें और shortcut key Control के साथ U दबाएं| जिससे text Underline (रेखांकित) हो जायेगा|
Text Color और Highlighting कैसे करें?
MS WORD में Text Color करने के लिए सबसे पहले जिसे color करना है उसे सलेक्ट करें और शॉर्टकट-की ART H FC दबाएं और अब arrow keys से कलर चुने और इंटर बटन दबाएं, जिससे text में जो कलर आपने चुना है text उसी color का हो जाएगा|
Text Highlighting करने के लिए सबसे पहले जिसे Highlight करना है उसे सलेक्ट करें और शॉर्टकट-की ART H H दबाएं और अब arrow keys से कलर चुने और इंटर बटन दबाएं, जिससे text में जो highlight कलर आपने चुना है text उसी color में Highlight हो जाएगा|
Text Alignment कैसे करें?
MS WORD में Alignment 4 टाइप Left, Center, Right, Justify होता है| text alignment बदलने के लिए पहले text को select करता होता है=
- Left align करने के लिए कंट्रोल बटन के साथ L दबाएं| जिससे text left side दिखाई देगा, word में पहले से ही text left align होता है|
- Center align करने के लिए कंट्रोल बटन के साथ E दबाएं| जिससे text center में दिखाई देगा|
- Right align करने के लिए कंट्रोल बटन के साथ R दबाएं| जिससे text right साइड में दिखाई देगा|
- Justify align करने के लिए कंट्रोल बटन के साथ J दबाएं| Justify align karne se document व्यवस्थित दिखता है सभी लाइनों का अंतिम सिरा एक ही सीध में दिखता हैं कोई लाइन बड़ी या छोटी नहीं दिखती है
मार्जिन कैसे बदलें? (Change Margins)
मार्जिन डॉक्युमेंट के किनारों की खाली जगह होती है। इसे Layout टैब से बदल सकते है| Layout टैब में जानें के लिए Art के साथ P दवाएं फिर Tab button दबाकर Margins पर जाएं और Enter दबाएँ। एरो की से कौनसा मार्जिन सेट करना है उसे चुनें, फिर enter दबाएं|
मार्जिन Normal, Narrow, Moderate आदि प्रीसेट चुनें या Custom Margins से अपनी सेटिंग बनाएंl और enter दबाएं|
पेज ओरिएंटेशन कैसे बदलें(Change Page Orientation)
Word में दो प्रकार के पेज ओरिएंटेशन होते हैं:
Portrait (लंबवत) – डिफ़ॉल्ट सेटिंग
Landscape (आड़ा) – ग्राफ़ या टेबल्स के लिए उपयोगी
इसे Layout टैब से बदल सकते है| Layout टैब में जानें के लिए Art के साथ P दवाएं| अब Orientation ऑप्शन पर Tab button दबा कर जाएं और Enter दबाएं फिर Portrait या Landscape चुनें और Enter दबाएं।
डॉक्यूमेंट सेव कैसे करें?
कंट्रोल के साथ S दबाएं फिर फाइल नाम लिखें और जहां फाइल सेव करनी है लोकेशन नेविगेट करें, और Enter करें।
Microsoft Word एक बेहद उपयोगी टूल है जो आपके डॉक्युमेंट को पेशेवर और प्रभावशाली बना सकता है। ऊपर बताए गए फ़ीचर्स को सीखकर आप Word का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं, चाहे आप छात्र हों, शिक्षक हों या ऑफिस कर्मचारी।
अगर आपका कोई सवाल हो तो कमेंट में लिखें|