YONO SBI के लिए Online रजिस्टर कैसे करें?: :Yono SBI स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक ऑफिशियल मोबाइल App है | जिसकी मदद से एसबीआई बैंक ग्राहक बैंकिंग से संबंधित काफी सारे काम कर सकता है और Yono App से सुरक्षित पेमेंट ट्रांसफर के साथ अन्य bill payment भी किया जा सकता है।
इस पोस्ट में YONO SBI से सम्बंधित जानकारी दी गईं हैं जैसे योनो क्या है, योनो app इनस्टॉल कैसे करें, YONO app के क्या फीचर्स है और योनो से सम्बंधित प्रश्नोत्तर आदि।
![]() |
YONO SBI App से सम्बंधित जानकारी |
Yono SBI
YONO SBI भारतीय स्टेट बैंक का आधिकारिक मोबाइल एप्लीकेशन है जिसके द्वारा SBI और अन्य वित्तीय सेवाओ का उपग्योग आसानी किया जा सकता है।
Yono SBI का फुल फॉर्म You Only Need one है जिसका अर्थ आपको केवल एक की ही आवश्यकता है। यानि यदि आपके पास योनो ऐप है तो आपको किसी भी अन्य banking mobile apps या वित्तीय app की जरूरत नहीं होगी। yono mobile app से आप बैंकिंग से संबंधित सभी काम आसानी से कर सकते हैं।
Yono SBI Download और install कैसे करें
यदि आप Yono SBI App डाउनलोड और इनस्टॉल करना चाहते है। तो नीचे yono app download और इनस्टॉल करने की प्रक्रिया बताई है।
- सबसे पहले मोबाइल के ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
- ऐप स्टोर (प्ले स्टोर) में Yono SBI सर्च करें । Yono SBI: Banking & lifestyle के आगे install बटन पर क्लिक करें।
इंस्टॉल करने पर Yono sbi आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो चुका है अब आप इसे यूज कर
सकते हैं |
YONO SBI के लिए रजिस्टर कैसे करें?
YONO SBI के लिए ऑनलाइन रजिस्टर करने की प्रक्रिया यहां नीचे बताई गई है।
- सबसे पहले मोबाइल में YONO SBI App को खोलें।
- Location के लिए परमिशन दें।
- Register now ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Register now ऑप्शन पर क्लिक करें।
- phone call के लिए परमिशन देने के लिए allow के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Sim को सेलेक्ट करें। जो मोबाइल नंबर SBI account से लिंक है वह सिम चुनें और next पर क्लिक करें।
- SMS के लिए परमिशन दें Allow पर क्लिक करें।
- कुछ समय के लिए इंतजार करें जब तक मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन हो रहा है।
- अब SBi एकाउंट नंबर और जन्म तिथि भरे और next पर क्लिक करें।
- Create Your SBI Internet Banking credentials में Proceed पर क्लिक करें।
- register for YONO with my ATM Card ऑप्शन पर क्लिक करें। यदि आपके पास एटीएम नही तो SBI ब्रांच में जाकर योनो के लिए रजिस्टर करें।
- अब फिर से SBi एकाउंट नंबर और जन्म तिथि भरे और next पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को डालें और Submit करें।
- select transaction rights में full के ऑप्शन को सेलेक्ट करें और Next पर क्लिक करें।
- ATM कार्ड डिटेल्स भरें। जिसमें एटीएम कार्ड के लास्ट 6 अंकों को डालें। और Next करें।
- ATM pin डालें और Submit पर क्लिक करें।
- एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग डिटेल्स सेट करें जिसमें यूजर नाम, पासवर्ड डालें और Confirm पर क्लिक करें।
- कन्फर्म करने के बाद आपका योनो पर एकाउंट एक्टिव होने का मैसेज दिखेगा। इसके बाद Set Mpin ऑप्शन पर क्लिक करें।
- 6 अंकों का Mpin सेट करें और Next पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर "कांग्रेचुलेशन यू हैव सक्सेसफुली रजिस्टर्ड" मैसेज दिखेगा और उसके बाद OK पर क्लिक करें।
YONO SBI app में उपलब्ध सेवाओ की जानकारी
YONO SBI app से विभिन्न ऑनलाइन सेवाओ का उपयोग किया जा सकता है। जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
YONO SBI मुख्य सेवाएं
- Accounts
- Diposits
- Loans
- Investments
- Insurance
- cards
- Yono pay
- yono cash
अन्य सेवाएं
- shop & offers
- Bill payments
- Train tickets booking
YONO SBI App में Account Balance कैसे देखें?
- सबसे पहले YONO SBI App को ओपन करें।
- YONO Mpin डालकर लॉगिन करें।
- Accounts पर क्लिक करें।
एकाउंट्स पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर बैंक एकाउंट्स की जानकारी दिखाई देगी और उसके आगे एकाउंट बैलेंस दिखाई देगा। यहां एकाउंट से सम्बंधित जानकारी जैसे बकाया राशि, ट्रांजिक्शन डिटेल्स और स्पेंड एनालिसिस आदि देख सकते हैं।
YONO SBI App से पैसे कैसे भेजें?
- सबसे पहले YONO SBI App को ओपन करें।
- YONO Mpin डालकर लॉगिन करें।
- YONO PAY पर क्लिक करें।
- Quick transfer पर क्लिक करें।
- Bank चुने। SBI या Other bank में से एक का चयन करें।
- Name, Account number, IFSC Code और Amount डालें और Select a purpose से Transfers to femily and friends को चुनें और Next करें।
- मोबाइल पर प्राप्त OTP को डालें और सबमिट करें।
Yono SBI FAQ
योनो एसबीआई का मतलब क्या होता है?
योनो एसबीआई का मतलब अंग्रेजी में you only need one है जिक्स हिंदी में अर्थ आपको केवल एक की ही आवश्यकता है। यानि यदि आपके पास योनो ऐप है तो आपको किसी भी अन्य banking mobile apps या वित्तीय app की जरूरत नहीं होगी।
YONO SBI से क्या क्या कर सकते हैं?
YONO SBI से baning सेवाओ को ऑनलाइन उपयोग कर सकते हैं साथ ऑनलाइन लेनदेन, इन्वेस्टमेंट, loam के लिए आवेदन आदि सेवाएं का भी उपयोग कर सकते हैं।
योनो एसबीआई का उपयोग कैसे करें?
योनो एसबीआई का उपयोग आप योनो एसबीआई मोबाइल ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल कर के अपने मोबाइल पर ही कर सकते हैं। जिसके बाद Yono पर रजिस्टर कर के योनो का उपयोग कर सकते हैं।
यदि आपका YONO से सम्बंधित कोई सवाल है तो कमेंट में लिखें। उसी हिसाब से इस पोस्ट को अपडेट किया जायेगा। पोस्ट को पढ़ने के लिए धन्यवाद!
0 टिप्पणियाँ