ABC APAAR ID | DEB ID कैसे बनाएं?

Manoj
1

आजकल भारत में शिक्षा पूरी तरह से डिजिटल रूप ले रही है। चाहे आप किसी यूनिवर्सिटी में Admission ले रहे हों या फिर अपने शैक्षिक रिकॉर्ड को सुरक्षित रखना चाहते हों, अब इसके लिए ABC APAAR ID और DEB ID अनिवार्य हो गए हैं। खासकर Uttarakhand Open University (UOU) और IGNOU जैसे ओपन व डिस्टेंस लर्निंग संस्थानों में Admission लेते समय छात्रों से सबसे पहले इन दोनों IDs की मांग की जाती है। अगर आप भी Admission लेने वाले हैं तो आपको ABC APAAR ID और DEB ID के बारे में पता होना चाहिए
इस आर्टिकल में मैने ABC ID और DEB ID क्या है और आप इन्हें कैसे बना सकते है, यह बताया है| तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और यदि कोई सवाल हो तो कमेंट में लिखें|

इस पोस्ट में आप जानेंगे:


ABC ID क्या है?

ABC पोर्टल शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है जिसमें ABC का फुल फॉर्म Academic Bank of Credits है| यह छात्रों के शैक्षिक क्रेडिट्स को सुरक्षित रखने का काम करती है। ABC portal में APAAR ID को भी शुरू की है जिसमें 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है जिससे छात्र की पहचान होती है साथ ही छात्र ने जो कोर्स किए है उनकी जानकारी भी होती है| सामान्यतः लोग APAAR ID को ही ABC ID कहते है| शिक्षा मंत्रालय ने APAAR ID को वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के नारे के साथ लॉच किया था


ABC APAAR ID के फायदे

  • आपके सभी शैक्षिक रिकॉर्ड और क्रेडिट्स डिजिटल रूप में सुरक्षित रहते हैं।
  • अगर आप कोर्स या यूनिवर्सिटी /स्कूल बदलते हैं, तो आपके क्रेडिट्स साथ-साथ ट्रांसफर हो जाते हैं।
  • यह सीधे DigiLocker और National Academic Depository (NAD) से जुड़ा है।
  • भविष्य में नौकरी या उच्च शिक्षा में डॉक्यूमेंटेशन आसान हो जाता है।
  • सभी स्कूल और कॉलेज में जरूरी है, खासकर UOU, IGNOU और अन्य सभी विश्वविद्यालयों में Admission में अब एबीसी अपार आईडी अनिवार्य कर दिया गया है।
ABC APAAR ID | DEB ID कैसे बनाएं?

ABC APAAR ID कैसे बनाएं?

  1. abc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. ऊपर दाई ओर Log in/ Register पर क्लिक करें, Student पर क्लिक करें|
  3. अब यह आपको DigiLocker पर रीडायरेक्ट करेगा।  आप सीधे डिजिलॉकर ऐप से भी लॉगिन कर,ए आगे का प्रोसेस कर सकते है|
  4. अब DigiLocker को मोबाइल नंबर, यूजर नेम या अन्य आईडी जैसे आधार नंबर पेनकार्ड नंबर और मोबाइल OTP से लॉगिन करें।
  5. अब APAAR ID सर्च करें और APAAR ID Delhi पर क्लिक करें|
  6. इसके बाद पूछी हुई जानकारी भरें।
    • Identity type जिसमें रोल नंबर, एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि चुनें
    • Identity value में Identity type में चुने गए ऑप्शन की वैल्यू लिखें| यानि एनरोलमेंट नंबर आइडेंटिटी टाइप में चुना है तो वैल्यू में एनरोलमेंट नंबर लिखें|
    • Admission year चुनें|
    • collage या university चुनें|
    • consent check box को टिक ✅ करें|
    • Get Document पर क्लिक करें|

आपका APAAR ID बन जाएगा। जिस पर क्लिक करें और अपना 12 अंकों का ABC APAAR ID दिखाई देगा|

APAAR ID आपको DigiLocker अकाउंट में दिखाई देगा, जिसे Admission फॉर्म भरते समय आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही यदि आप उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी (uou), इग्नू या अन्य किसी डिस्टेंस लर्निंग यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते है तो ये ABC APAAR ID आपको DEB ID बनाने के काम आएगी| जिसके बाद ही आपको यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलेगा|

DEB ID क्या है?

DEB ID एक प्रकार का आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट है जो DEB द्वारा जारी किया जाता है| DEB जिसका फुल फॉर्म Distance Education Bureau है जो UGC के अंतर्गत आता है। जिसका काम पूरे भारत में चल रहे Distance Education (दूरस्थ शिक्षा/ओपन यूनिवर्सिटी शिक्षा) को नियंत्रित और मान्यता प्रदान करना है। DEB ID खासकर उन छात्रों के लिए जरूरी है जो दूरस्थ शिक्षा से अपने कॉलेज की पढ़ाई को आगे बढ़ाना चाहते हैं| यानि जो छात्र घर बैठे ही पढ़ाई करना चाहते है| इन छात्रों को सेल्फ स्टडी करना पड़ता है और वे केवल एग्जाम के समय ही एग्जाम देने स्टडी सेंटर जाते है|


DEB ID कैसे बनाएं?

  1. UGC की DEB Portel की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  2. DEB ID Form को भरें। 
  3. ABC ID लिखें|
  4. Adhaar card में जो नाम है वो लिखें| आधार नंबर नही लिखना है|
  5. जन्म का साल लिखें|
  6. जेंडर चुनें|
  7. कंसेंट में self को चुनें|
  8. कंसेंट प्लेस में जगह का नाम लिखें|
  9.  कैप्चा कोड भरें|
  10. ENTER पर क्लिक करें।
ENTER करते ही आपकी DEB ID जेनरेट हो जाएगी। जिसे संभाल के रखें स्क्रीनशॉट ले लें|

डायरेक्ट लिंक 
(getButton) #text=(ABC ID) #icon=(link) (getButton) #text=(DEB ID) #icon=(link)

इस आर्टिकल में मैने आपको ABC APAAR ID और DEB ID कैसे बनाना है यह बता दिया है| Admission के लिए सबसे पहले आपको ABC ID बनानी होगी क्योंकि यह अब हर विश्वविद्यालय में अनिवार्य है।अगर आप Distance Education से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको DEB ID भी बनाना होगा। अगर आप कॉलेज में Admission लेने वाले है तो पहले से ही अपनी ABC APAAR ID और DEB ID बना लें ताकि फॉर्म भरते समय कोई समस्या न हो। यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट में लिखें| धन्यवाद!

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top