इस ब्लॉग पोस्ट में डीएलएड पोर्टल पर रजिस्टर कैसे करना है? डीएलएड प्रवेश परीक्षा का फॉर्म कैसे भरना है? भुगतान यानी पेमेंट कैसे करना है आदि जानकारी दी गई है। इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और यदि आपका कोई सवाल हो तो कमेंट करें। लास्ट में यूट्यूब वीडियो भी दिया गया है जिससे आपदेख कर भी सिख सकते है फॉर्म कैसे भरना है।
उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025
डी एल एड जिसका फुल फॉर्म डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन होता है। यह एक डिप्लोमा कोर्स होता है। इस कोर्स को करने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक डिग्री 50% अंकों के साथ होनी चाहिए। इस कोर्स की अवधि लगभग 2 साल है जिसमें 4 सेमेस्टर होते है।
डीएलएड डिप्लोमा कोर्स पूर्ण होने के बाद टीईटी 1 यानि टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट देना जरूरी है, जिसके बाद ही प्राथमिक शिक्षक बन सकते है।
उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन आ गया है जिसमें डीएलएड प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरने की तिथि 07-09-25 से 06-10-2025 तक बताई है।
उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 की महत्वपूर्ण तिथियाँ
डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए यहाँ नीचे महत्वपूर्ण तिथियाँ बताई गई है:
| डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 की महत्वपूर्ण तिथियाँ | |
|---|---|
| पंजीकरण प्रारम्भ होने की तिथि | 07/09/2025, 10:00 AM |
| पंजीकरण की अंतिम तिथि | 06/10/2025, 11:59 PM |
| आवेदन शुल्क जाम करने की अंतिम तिथि | 08/10/2025, 11:59 PM |
| फॉर्म में हु गलती को सुधार करने की तिथि | 13/10/2025 (10:00 AM) से 16/10/2025 (11:59 PM) |
उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए कौन कर सकते हैं आवेदन?
उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएट) की डिग्री हासिल की हो। यह कोर्स खासकर उन्हीं लोगों के लिए है जो शिक्षक बनने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण लेना चाहते हैं। ग्रेजुएशन के बाद ही आवेदन की अनुमति होती है, इसलिए इस योग्यता को पूरा करना जरूरी है।
B.Ed (Special Education) प्रवेश परीक्षा 2025: आवेदन कैसे करें?
उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Essential Documents & Details)
उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 का फॉर्म भरने से पहले नीचे दी गई सभी दस्तावेजों और जानकारियों को तैयार रखें। इससे फॉर्म भरते समय आपका समय बचेगा और कोई गलती नहीं होगी।
- शैक्षिक योग्यता के दस्तावेज: 10वीं, 12वीं और स्नातक और स्नातकोत्तर आदि की मार्कशीट।
- आईडी प्रूफ: आधार कार्ड (Aadhar Card)
- छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो: हाल ही का खिंचा हुआ (JPEG/JPG Format में)
- छात्र के हस्ताक्षर: सफेद पेपर पर काले या नीले पेन से किया गया (JPEG/JPG Format में)
- बायें (left) हाथ का अँगूठे का प्रिंट
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर: एक्टिव और अपना खुद का सभी अपडेट इसी पर भेजे जाएंगे।
उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के लिए पहले पंजीकरण (Registration) करना जरूरी है जिसके बाद आपको user id और पासवर्ड मिलेगा, जिससे आप अपने अकाउंट में login कर सकते हैं। यहाँ नीचे उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 पंजीकरण प्रक्रिया बताई गई है।
उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 पंजीकरण प्रक्रिया (Registration process)
सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड का ऑफिशियल डीएलएड पोर्टल (ukdeled .com) पर जाएं।
- होमपेज पर New Registration नया पंजीकरण करें बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद important instructions को पढ़े और लास्ट में नियम और शर्तों को स्वीकार करने के लिए चेक बॉक्स ☑ पर टिक करें और Proceed to Registration पर क्लिक करें।
- अब आप New User Registration फॉर्म पर हैं। यहाँ
- बेसिक जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी भरें।
- सभी डिटेल्स सही-सही भरने के बाद नीचे इमेज captcha code लिखें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सबमिट करते ही करने के बाद आपके mobile number पर 4 अंक का OTP आएगा उसे यहाँ डालें और Verify OTP पर क्लिक करें।
अब आपका अकाउंट बन गया है और अकाउंट की जानकारी आपके मोबाइल और ईमेल लै भेज दी जाएगी।
नोट: Verify OTP पर क्लिक करने पर आपका अकाउंट बन जाता है आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक user id और Password भेजा जाएगा। इसे कहीं सुरक्षित लिख लें। इसी से आपको लॉगिन करना है। बाद में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और रिजल्ट देखने के लिए उसकी जरूरत पड़ेगी।
अकाउंट बनने के बाद login करना है, जिसके बाद आप डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। जिनके स्टेप तहँ नीचे बताएं हैं:
उत्तराखंड डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
उत्तराखंड डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए लॉगिन करने के बाद चार स्टेप हैं।
- स्टेप 1 आवेदन फॉर्म भरें।
- स्टेप 2 डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- स्टेप 3 फॉर्म की समीक्षा करें: भरी हुई जानकारी को चेक करना।
- स्टेप 4 पेमेंट करें।
स्टेप 1: आवेदन फॉर्म भरें
रजिस्टर करते ही आपका अकाउंट पहले से ही लॉगिन रहता है। यदि लॉगिन नही है तो लॉगिन करें। इसके बाद ये स्टेप फॉलो करें:
- डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करें पर क्लिक करें।
- प्रशिक्षण हेतु अवेदित वर्ग चुने: विज्ञान वर्ग या विज्ञानेत्तर वर्ग।
- ग्रेजुएशन परीक्षा का नाम चुनें: बी ए, बी कॉम या other पर क्लिक करें।
- ग्रेजुएशन विश्वविद्यालय का नाम लिखें।
- ग्रेजुएशन पास होने की तिथि चुनें।
- आवेदक का नाम लिखें।
- मोबाइल नंबर लिखें।
- ईमेल लिखें।
- जेंडर चुनें।
- जन्म तिथि चुनें।
- पिता का नाम लिखें।
- माता का नाम लिखें।
- पति का नाम लिखें। (केवल विवाहित महिलायें लिखें)
- अपनी कैटेगरी चुनें: Gen, OBC, SC, ST, EWS में से चुनें। यदि subcategory में आते है तो चुनें और बाकी पूछी जानकारी बगल मे भरें।
- PH (दिव्यांग) है तो yes करें नही तो no को चुनें। यदि pH है तो ph का प्रकार चुनें। Scribe की आवश्यकता है तो yes चुनें।
- Exam city चुनें: दो परीक्षा केंद्र चुनते का ऑप्शन है पहला और दूसरा शहर चुनें।
- पत्र व्यवहार का पता (postal address) लिखें।
- पहचान पत्र चुनें और पहचान पत्र संख्या डालें।
- लास्ट में Save & Next पर क्लिक करें।
स्टेप 2: फोटो डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।
- साइन अपलोड करें।
- बायें हाथ के अँगूठे की छाप की स्कैन कॉपी या फोटो अपलोड करें।
- Save and Next पर क्लिक करें।
स्टेप 3: भरी हुई जानकारी को चेक करें
अब आप Form Preview में है, जो जानकारी आपने अभी तक भरी है वो दिखाई देगी। सब जानकारी सही होने पर लास्ट में please agree with terms & conditions पर ☑ टिक करें और Save and Next पर क्लिक करें।
स्टेप 4: भुगतान करें
अब आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान आप Credit Card, Debit Card, Net Banking या UPI के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग/ओबीसी के लिए 600 रुपए, एस सी/ एस टी के लिए 300 रुपए तथा दिव्यांग के लिए 150 रुपए है। फीस जमा होने के बाद एक Payment Success का मैसेज आएगा और रसीद भी प्रिंट कर सकते हैं। इसके के बाद आप अपना एप्लिकेशन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
यदि आपने ऊपर बताई गई जानकारी को सही से फॉलो किया है तो आप अपना फॉर्म आसानी से भर पाएंगे। एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने की प्रक्रिया भी इसी पेज पर अपडेट की जाएगी जब एडमिट बोर्ड द्वारा जारी किए जाएंगे।
YouTube video देख कर जाने उत्तराखंड डीएलएड का फॉर्म कैसे भरें?
उत्तराखंड डीएलएड महत्वपूर्ण लिंक
| ऑफिशियल डीएलएड वेबसाइट | ukdeled.com |
| UBSE ऑफिशियल वेबसाइट | ubse.uk.gov.in |
| ऑफिशियल पीडीएफ | उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 Official pdf |
पिछली बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से पहले कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों के पास अपनी मूल स्नातक डिग्री नहीं थी, जिसके कारण उन्हें बहुत परेशानी हुई। इसलिए मैं आपको सलाह देता हूँ कि आप अपनी मूल डिग्री जल्दी से जल्दी मंगवा लें या नीचे दी गई पोस्ट को पढ़ें और जानें कि अपनी डिग्री कैसे मंगवाई जाए।
SDSUV Original Degree Online Apply कैसे करें? (YouTube video included)
उत्तराखंड डीएलएड Important Faq
प्रश्न: मैने फॉर्म भर दिया है फीस भी काट गई है पर फॉर्म कंप्लीट नहीं
हुआ हैं, दोबारा फीस मांग रहा है?
उत्तर: 24 से 48 घंटे के अपने आप आप के deled अकाउंट में पेमेंट सक्सेस
हो जाएगी जिसके बाद अपना फॉर्म प्रिंट और डाउनलोड कर लें| यदि 48 घंटे बाद भी
फीस पेमेंट का ऑप्शन रहा है तो
इसके लिए आपको info@ukdeled.com पर एक मेल करना होगा| मेल के लिखें मैने फॉर्म फीस जमा कर दी है फीस बैंक अकाउंट से कट गया है पर अभी तक फॉर्म कंप्लीट नहीं दिखा रहा है| दोबारा फीस पेमेट का ऑप्शन आ रहा हैं| साथ में जो पेमेंट कटा है उसका स्क्रीन शॉट मेल के अटैच करेंऔर सैंड कर दें| 3 से 5 दिन के अंदर आपको ईमेल का रिप्लाई मिल जाएगा|
प्रश्न: डीएलएड फॉर्म भरते समय स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने की तिथि
क्या लिखनी है?
उत्तर: डीएलएड फॉर्म भरते समय स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने की तिथि वह
होगी जो आपके अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर (फाइनल वर्ष या छठवां सेमेस्टर) की
रिजल्ट मार्कशीट में लिखी होगी|
उम्मीद है, यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगा। पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें! कोई सवाल है तो कमेंट में लिखें।
