Uttarakhand Open University Online Admission, Admit Card Download और Result Check

Manoj
1

हैलो दोस्तों! अगर आप Uttarakhand Open University (UOU) में एडमिशन लेना चाहते हैं या अपने एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, या रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में मैंने uttarakhand open university में एडमिशन कैसे करें? एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? रिजल्ट कैसे देखें? और कुछ आवश्यक लिंक के बारे में बताया हैं। इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और यदि कोई सवाल है तो कमेंट में पूछें।

toc

Uttarakhand open university

इस पोस्ट में मैंने uttarakhand open university कैसे करें? एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? रिजल्ट कैसे देखें? और कुछ आवश्यक लिंक के बारे में बताया हैं।

Uttrakhand open university (UOU) जिसे उत्तराखंड मुक्त विश्वविधालय भी कहते है। यह उत्तराखण्ड राज्य की अधीन आता है। जिसकी स्थापना 2005 मे की गई थी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यलाय दूरस्थ शिक्षा के लिए जाना जाता है। जहां बहुत से उच्च शिक्षा कोर्स कराए जाते है:  

  • सर्टिफिकेट 
  • डिप्लोमा
  • यू जी (स्नातक) 
  • पी जी (स्नातकोत्तर) 
  • पी जी डिप्लोमा

Uttarakhand open university (UOU) में Online Admission कैसे करें?

  • सबसे पहले UOU की आधिकारिक वेबसाइट (online.uou.ac.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर click here to proceed पर क्लिक करें।
  • General instructions को पढ़ें और rules चेक बॉक्स को टिक करें
  • इसके बाद For new student only पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपनी DEB ID डालें और Fetch DEB-ID detail पर क्लिक करें।
  • Session चुनें।
  • Regional centre चुनें।
  • प्रोग्राम/कोर्स चुनें।
  • Search पर क्लिक करें।
  • ग्रेजुएशन की डिटेल डालें, यूनिवर्सिटी का नाम, प्रतिशत, डिवीजन और विषयों के नाम लिखें।
  • इसके बाद study center चुनें।
  • इसके बाद आपका फॉर्म पूरी तरह से ओपन होगा, इसमें कुछ जानकारी पहले से भरी होगी और कुछ खाली, इसे पूरी तरह से भरें।
    • एग्जाम सिटी चुनें। जहां एग्जाम देना चाहते हैं।
    • Study मीडियम चुने। हिंदी या इंग्लिश।
    • नाम, पिता का नाम, माता का नाम हिंदी ने लिखें।
    • मोबाइल नंबर और ईमेल लिखें।
    • नेशनल आइडेंटिटी में पहचान पत्र चुनें जैसे आधार कार्ड और इसके बाद आधार संख्या लिखें।
    • नेशनलिटी, राज्य के स्थाई निवासी, वर्ग (आरक्षित या अनारक्षित आदि), दिव्यांगता, क्षेत्र(ग्रामीण,शहरी), धर्म/समुदाय, आर्थिक श्रेणी, आजीविका स्थिति, वैवाहिक स्थिति, कारावास का कैदी आदि को सही से भरें। 
    • कोरोस्पांडेंस/ पत्र व्यवहार का पता चुनें।
    •  इसके बाद शैक्षिक योग्यता जोड़ें। एक एक कर के 10th 12th, ग्रेजुएशन की डिटेल भरे।
    • इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो और साइन अपलोड करें
    • इसके बाद शैक्षिक योग्यता 10th, 12th का सर्टिफिकेट और जो एडमिशन एलिजिबिलिटी डॉक्यूमेंट और डिक्लेरेशन डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
  • फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और Done and next पर क्लिक करें।
  • फीस का भुगतान ऑनलाइन करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर ले लें।

Uttarakhand open university Exam Admit Card Download कैसे करें?

  • UOU की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • Notice सेक्शन के नीचे Download Admit Card for exam name लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना enrolment number और Exam type आदि पूछी गई जानकारी डालें।
  • Search पर क्लिक करें। 
  • अब डाउनलोड करें और अपना Admit Card प्रिंट करें। ये एग्जाम के लिए जरूरी है।

Uttarakhand open university Exam का Result Check कैसे करें?

  • सबसे पहले UOU की रिजल्ट पोर्टल results.uou.ac.in पर जाएं।
  • अब Examination में reguler, back paper या improvement paper में से अपना पेपर चुनें।
  • Session में अपना वर्ष चुने अपने जिस सेशन में एडमिशन लिया था।
  • अब अपना प्रोग्राम का नाम चुनें। (ध्यान दे! आपके प्रोग्राम (कोर्स) की परीक्षा का रिजल्ट uou ने घोषित कर दिया हो तभी लिस्ट में आपके प्रोग्राम का नाम दिखाई देगा।)
  • अपना Year/ semester चुनें।
  • एनरोलमेंट नंबर लिखें।
  • डेट ऑफ बर्थ चुनें। (ध्यान दे! डेट ऑफ बर्थ कैलेंडर से ही चुन सकते है।)
  • Get Result पर क्लिक करें। (रिजल्ट नीचे दिखाई देगा।)
  • रिजल्ट को डाऊनलोड करने के लिए Download बटन पर क्लिक करें।

यदि आप पुराना रिजल्ट देखना या डाऊनलोड करना चाहते है तो results.uou.ac.in पर जाकर previous year result पर क्लिक करें और बाकी प्रक्रिया ऊपर बताई गई प्रक्रिया के समान है।

टिप्स:

  • वेबसाइट के अपडेट्स पर ध्यान दें क्योंकि तारीखें और प्रक्रियाएं बदलती रहती हैं।
  • एडमिशन और एग्जाम से जुड़ी सभी डॉक्यूमेंट्स संभाल कर रखें।

किसी भी समस्या पर आप UOU हेल्पलाइन पर भी संपर्क कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट uou.ac.in
ऑनलाइन एडमिशन online.uou.ac.in
एग्जाम uou.ac.in/exam-dept
रिजल्ट results.uou.ac.in

तो दोस्तों, अब आप आराम से घर बैठे Uttarakhand Open University के एडमिशन, admit card और रिजल्ट की सारी जानकारी ले सकते हैं।

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आए तो शेयर करना न भूलें! 😊

यह भी देखें: uou b.Ed special education कोर्स की जानकारी

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top