PAN Card ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | how to apply pan card online: यदि
आपके पास PAN Card (PAN Card) नही है और आप अपना
PAN Card बनाने चाहते हैं तो इस पोस्ट में आप खुद कैसे PAN Card बना
सकते हैं और PAN Card से सम्बंधित जानकारी के बारे में बताया गया है। toc
PAN Card | PAN Card
PAN का फुल फॉर्म हिंदी में स्थायी खाता संख्या और अंग्रेजी में Parmanent Account Number होता है जिसका उपयोग टैक्स भुगतान, बैंक एकाउंट खोलने, ट्रेडिंग आदि के लिए जरूरी होता है। PAN Card में पैन नंबर और कार्डधारक की पहचान से संबंधित जानकारी होती है।
PAN Card ऑनलाइन आवेदन करने के प्रक्रिया यहां नीचे बताई गई है:
PAN Card ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया- (Online Apply for Pan card)
PAN Card ऑनलाइन आवेदन का तरीका निम्नलिखित है।
- PAN Card आवेदन के लिए NSDL और UTIITSL की PAN online application portel पर जाएं।
- वेबसाइट पर न्यू पैन इंडियन सिटीजन (फॉर्म 49A) के विकल्प पर क्लिक करें
- आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी को भरें।
- आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
- पेमेंट का भुगतान करें।
- आधार ऑथेंटिकेट कर e sign कर के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।
- अंत में एक्नॉलेजमेंट को डाउनलोड करें जिसमें PAN Card आवेदन सम्बन्धी जानकारी होती है।
वेरिफिकेशन के बाद फॉर्म में भरे पते पर 15 दिन के अंदर PAN Card पोस्ट ऑफिस के द्वारा पहुचा दिया जाता है।
PAN Card ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया NSDL पोर्टल द्वारा
Nsdl पोर्टल द्वारा PAN Card को ऑनलाइन बनाने के लिए 3 तरीके है यहां नीचे स्कैन्ड फोटो, साइन (हस्ताक्षर) और स्पोर्टिंग डॉक्यूमेंट को अपलोड कर के आधार e-sign से PAN Card के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बताई है।
- Nsdl के Online PAN Application portal पर जाएं।
- एप्लीकेशन टाइप में न्यू पैन इंडियन सिटीजन (फॉर्म49) को चुनें।
- कैटेगरी में इंडिविजुअल को चुनें।
- पर्सनल इनफार्मेशन में आवेदक की जानकारी नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर भरें।
- चेकबॉक्स पर टिक कर के कैप्चा कॉड भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- कंटीन्यू टू पैन एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
- सबमिट स्कैन्ड इमेजेस थ्रू e-sign विकल्प को चुने। इस विकल्प से आप अपने फोटो व साइन को अपलोड कर पाएंगे।
- फिजिकल PAN Card में yes पर टिक रहने दें। क्योंकि फिजिकल PAN Card ही आपको आवेदन करने के बाद आपके आधार कार्ड के पते (प्रूफ ऑफ एड्रेस) पर प्राप्त होगा।
- आधार कार्ड नंबर के लास्ट 4 अंकों को डालें।
- आधार कार्ड में जैसा आपका नाम लिखा है वैसा ही नाम को लिखें।
- यदि आपका दूसरा कोई आधिकारिक नाम है तो लिखें नही तो no पर ही टिक रहने दें।
- डिटेल्स ऑफ पेरेंट्स में माता पिता का नाम डालें और जिन्हें PAN Card पर माता का नाम वे mother पर क्लिक करें और जिन्हें PAN Card में पिता का नाम ही रखना है वे फादर पर ही टिक करने दें।
- Next पर क्लिक करेंगें।
- सोर्स ऑफ इनकम में इनकम का सोर्स चुनें। यदि आप स्टूडेंट, हाउसवाइफ आदि है तो no income पर टिक करें।
- एड्रेस ऑफ कम्युनिकेशन में रेसिडेंस या ऑफिस में से अपना पता चुनें। यदि घर का पता लिख रहे ह तो रेसिडेंस पर ही टिक रहने दें।
- रेसिडेंस एड्रेस को भरें।
- टेलीफोन नंबर एंड ईमेल आईडी डिटेल्स में मोबाइल नंबर और ईमेल डालें।
- Next पर क्लिक करें।
- एरिया कोड, ए ओ कोड और रेंज कोड भरें। यदि आपको ये कोड्स पता नही है तो स्क्रीन पर इंडियन सिटीजन पर क्लिक करके राज्य, शहर या जिला और एरिया का नाम चुनें। और fetch पर क्लिक करें।
- एरिया कोड को भरें और Next पर क्लिक करें।
- आसानी के लिए प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी, प्रूफ ऑफ एड्रेस और प्रूफ ऑफ डेट ऑफ बर्थ में आधार कार्ड को ही चुनें।
- अगर आप खुद के लिए PAN Card के लिए आवेदन कर रहे हैं तो Himself/herself को चुनें।
- प्लेस में जहां से आप आवेदन कर रहे हैं वहां का नाम डालें और डेट लिखें।
- आवेदक का कलर फोटो और साइन (हस्ताक्षर) को jpeg फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अपलोड सपोर्टिंग डाक्यूमेंट्स में आधार कार्ड की पीडीएफ फाइल अपलोड करें।
- Submit पर क्लिक करें।
- अब आपके द्वारा भरा गया फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ें यदि इसमें कोई गलती है तो edit पर क्लिक कर्जे सुधार करें अगर सभी जानकारी सही है तो proceed पर क्लिक करें।
- मोड ऑफ पेमेंट को सेलेक्ट करें। जैसे online payment through bill desk.
- Term of service में चेकबॉक्स को टिक करें और proceed to payment पर क्लिक करें।
- Pay confirm पर क्लिक करें।
- अब पेमेंट मेथोर्ड को चुनें। जैसे UPI या QR को चुनें।
- UPI app में जाकर QR कोड को स्कैन कर के पेमेंट करें।
- पेमेंट सफल होने के बाद कंटीन्यू पर क्लिक करें।
- अब adhar authentication पेज पर चेकबॉक्स पर टिक करके authenticate पर क्लिक करें।
- OTP Authentication पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड के साथ जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को यहां डालें और submit पर क्लिक करें।
- कंटीन्यू with esign पर क्लिक करें।
- चेकबॉक्स पर टिक करें
- आधार नंबर डालें और send otp पर क्लिक करें।
- प्राप्त otp को डालें और verify otp पर क्लिक करें।
- अंत में एक एक्नॉलेजमेंट पीडीएफ डाउनलोड करें।
अब आपने PAN Card के लिए आवेदन कर लिया है। लगभग 15 दिनों क अंदर आपका PAN card आपके आधार कार्ड के पते पर प्राप्त होगा। यदि आपका कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करें।
PAN card related links
| Online apply | NSDL: click here |
|---|---|
| UTITSL: click here | |
| Stetus check | NSDL: click here to Track PAN Card |
| UTITSL: click here to Track PAN Card |
