अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड: पंजीकरण, सेवाएं और आवेदन प्रक्रिया

Manoj
1

 सरकार पोर्टल उत्तराखंड राज्य की एक ऑनलाइन सेवा पोर्टल है जिसके द्वारा उत्तराखंड के नागरिक बिना सरकारी विभागों के चक्कर लगाए बिना घर से ही अपने मोबाइल और कम्प्यूटर से ही विभिन्न सरकारी कागजात, प्रमाणपत्र आदि बना सकते हैं या अपने नजदीकी सीएससी (CSC) में जाकर भी बनवा सकते हैं। toc

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड | Uttarakhand eServices Portal

अपणि सरकार (Apni Sarkar) पोर्टल उत्तराखंड 2025: पंजीकरण, सेवाएं और आवेदन प्रक्रिया

उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल (Apuni sarkar portal) को सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग (आईटीडीए) और उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाया गया है। इस पोर्टल में विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने सेवाओं को एक ही जगह पर उपलब्ध कराया गया है। अपणि सरकार पोर्टल को उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवंबर 2021 में शुरू किया गया है। वर्तमान में लगभग 500 से अधिक सेवाएं अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध है।

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड (Apuni sarkar portal uttarakhand eservices) को शुरू करने के पीछे उत्तराखंड सरकार का उदेश्य उत्तराखंड के लोगो को ऑनलाइन सेवा के माध्यम से प्रमाण पत्रों व सरकारी कागजात को ऑफिसो के चक्कर लगाए बिना कम खर्च में बनााने की सुविधा देना है।

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड से नागरिक अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर से किसी भी सेवा के लिए आवेेदन कर सकते है जिसके लिए मात्र 30 रुपए का शुल्क लिए जाता है। आवेदन करने के बाद आवेदन की स्थिति को देख सकते हैं और लगभग अधिकतम 3 से 15 दिनों में आवेदन किये सेवा के प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल में उपलब्ध सेवाएं 2025

अपणि सरकार (Apni Sarkar) पोर्टल उत्तराखंड 2025: पंजीकरण, सेवाएं और आवेदन प्रक्रिया

उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल पर लगभग 60+ सरकरीं विभागों की 550+ से अधिक सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। जिसमे से कुछ मुख्य सेवा में ऑनलाइन प्रामान पत्र जारी, पंजीकरण, संशोधन आदि  किये जाते है।

  1. स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  2. पर्वतीय प्रमाण पत्र
  3. जाति प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. चरित्र प्रमाण पत्र (सामान्य)
  6. चरित्र प्रमाण पत्र (ठेकेदारी)
  7. स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र
  8. हैसियत प्रमाण पत्र
  9. उत्तरजीवी प्रमाण पत्र
  10. रोजगार पंजीकरण
  11. रोजगार योग्यता संशोधन
  12. रोजगार पंजीकरण नवीनीकरण
  13. जन्म प्रमाण पत्र
  14. मृत्यु प्रमाण पत्र
  15. पेंशन सेवाएं
  16. परिवास रजिस्टर 
  17. परिवास रजिस्टर संशोधन
  18. कुल 500+ सेवाएंअन्य सेवाएं देखें

उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन प्रमाण पत्र और अन्य सेवाओ का लाभ लेने के लिए पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होता है।

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड में पंजीकरण (Sign up) कैसे करें?

यदि आप अपणि सरकार पोर्टल से सेवाओ का लाभ लेना है तो उसके लिए पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण (signup) प्रक्रिया यहाँ बताई गयी है।

  • सबसे पहले अपणि सरकार पोर्टल की वेबसाइट eservices.uk.gov.in बाद'यहां साइन अप करें (sign up here)' पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण फार्म को भरे और जमा करें पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद पंजीकरण सफल होने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस में अपणि सरकार पोर्टल का आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा।

यदि आपके मोबाइल नंबर पर लॉगिन-पासवर्ड मिल चुका है तो अपणि सरकार पोर्टल पर आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो चूका है और अपने मोबाइल नंबर व पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके सेवाएं का उपयोग कर सकते है।(alert-passed)


अपणि सरकार पोर्टल की सेवाओं के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल की सेवाओं के लिए आवेदन करने के लिए स्टेप्स यहां नीचे बताए गए हैं।

  1. सबसे पहले अपणि सरकार पोर्टल eservices.uk.gov.in पर जाएं।
  2. यूजर आईडी (रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल) और पासवर्ड डालकर कैप्चा कोड भर के लॉगिन करें
  3. नए आवेदन के लिए अनुरोध करें पर क्लिक करें।
  4. विभाग चुने।
  5. विभाग के अंतर्गत सेवा का चयन जिसके लिए आवेदन करना है।
  6. आवेदक का फोटो, अनिवार्य दस्तावेजवैकल्पिक दस्तावेजो को अपलोड कर जमा करें पर क्लिक करें।
  7. आवेदन फॉर्म पूछी गई जानकारी को भरे और अंत में जमा करें पर क्लिक करें।

उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करने के 3 से 15 दिनों के अंदर आवेदित प्रमाणपत्र  उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध हो जातें है जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है। यहां नीचे कुछ सेवाओ के आवेदन प्रक्रिया बताई गई है लिंक पर क्लिक कर के पोस्ट को पढ़ सकते हैं। (alert-passed) 

  1. रोजगार पंजीकरण व नवीनीकरण कैसे करें
  2. स्थाई निवास प्रमाणपत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं
  3. उत्तराखंड जाति प्रमाणपत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं
  4. उत्तराखंड आय प्रमाणपत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं
  5. ऑनलाइन परिवार रजिस्टर कैसे करें?
  6. पर्वतीय प्रमाण पत्र कैसे बनाएं?

अपणि सरकार पोर्टल से सम्बंधित प्रश्न (FAQ) 

उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल क्या है ?

उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया एक बहुउदेश्यीय पोर्टल है। इसके माध्यम से राज्य के निवासी ऑनलाइन प्रमाण पत्र व अन्य कई सेवाओं को एक ही पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाता है।


उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल कब शुरू किया गया है ?

उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल को राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नवंबर 2021 में शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर लगभग 800+ सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।


उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध करायी जाने वाली मुख्य सेवाएं कौन कौन सी है ?

उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध करायी जाने वाली मुख्य सेवाएं स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और सेवायोजन कार्यालय पंजीकरण आदि है।


उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल पर दस्तावेजों को बनाने में कितना समय लगेगा?

उत्तराखंड अपणि सरकार पोर्टल पर प्रत्येक दस्तावेज के लिए एक निश्चित समय लगेगा जो 1 सप्ताह से 3 सप्ताह तक हो सकता हैं।


महत्वपूर्ण लिंक आपणि सरकार पोर्टल

आपणि सरकार पोर्टल eservices.uk.gov.in
सभी सेवाओ की सूची यहां क्लिक करें
अपणि सरकार पोर्टल FAQ Faq के लिए क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top