क्या है NVDA?
NVDA जिसका फ़ुलफोरम NonVisual Desktop Access है जो एक फ्री और ओपन-सोर्स स्क्रीन रीडर है जो खासकर Microsoft Windows के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे 2006 में Michael Curran और James Teh ने शुरू किया था, और अब इसे एक गैर-लाभकारी संस्था NV Access द्वारा डेवलप किया जाता है।NVDA कैसे काम करता है?
NVDA स्क्रीन रीडर कंप्युटर स्क्रीन पर मौजूद शब्दों और विजुअल कंटेंट यानि स्क्रीन पर दिख रहे चीजों को पढ़कर सुनाता है। यह दृष्टिहीन या जिनकी दृष्टि कमजोर है के लिए बेहद उपयोगी है। बिना देख कर कंप्युटर का इस्तेमाल करने के लिए कीबोर्ड बहुत काम आता है| nvda की बहुत सारी शॉर्टकट की भी हैं जिसके उपयोग से कंप्युटर चलना आसान हो जाता है|NVDA प्रमुख विशेषताएं
- 100% फ्री
- 55+ भाषाओं का सपोर्ट: हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध
- ब्रेल डिस्प्ले सपोर्ट: इनपुट और आउटपुट दोनों के लिए
- वेब ब्राउज़र सपोर्ट: Firefox, Chrome जैसे ब्राउज़रों के साथ काम करता है
- Microsoft Office सपोर्ट: Word, Excel, PowerPoint जैसे ऐप्स में भी काम करता है
- स्पीच व्यूअर: स्क्रीन पर बोले गए टेक्स्ट का लाइव लॉग दिखाता है।
NVDA के फायदे
• शिक्षा: दृष्टिहीन छात्र NVDA की मदद से ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।• रोज़गार: ऑफिस वर्क, डेटा एंट्री, और कंटेंट रीडिंग में मददगार
• वेब एक्सेसिबिलिटी टेस्टिंग: डेवलपर्स NVDA का उपयोग करके वेबसाइट की एक्सेसिबिलिटी जांचते हैं।
NVDA कैसे डाउनलोड करें?
आप NV Access की आधिकारिक वेबसाइट से NVDA को मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉलेशन आसान है और ऑडियो गाइड के साथ आता है।NVDA से संबंधित महत्वपूर्ण लिंक
NVDA सिर्फ एक स्क्रीन रीडर नहीं है—यह एक सशक्तिकरण का माध्यम है जो डिजिटल दुनिया को हर किसी के लिए सुलभ बनाता है। अगर आप अपने क्लब में डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो NVDA जैसे टूल्स को ज़रूर शामिल करें।