यूडीआईडी ​​कार्ड: ऑनलाइन आवेदन, ekyc और डाऊनलोड

Manoj
0

यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन  अप्लाई कैसे करें | Information Saathi: यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के पहचान और सत्यापन के लिए काम आता है। पहले दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अलग अलग दस्तावेजो की आवश्यकता पड़ती थी लेकिन अब केवल यूडीआईडी कार्ड ही दिव्यांगजनों के पहचान के लिए मान्य है।

इस पोस्ट में यूडीआईडी कार्ड के बारे जानकारी दी गई है, इस पोस्ट को पढ़े और यदि आपका कोई सवाल है तो कमेंट में लिखें। toc

यूडीआईडी ​​कार्ड: ऑनलाइन आवेदन, ekyc और डाऊनलोड

यूडीआईडी कार्ड

यूडीआईडी कार्ड (UDID CARD) का फुल फॉर्म Unic disability identity Card होता है जिसे हिंदी में विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र कहते हैं। यूडीआईडी ​​कार्ड एक राष्ट्रीय पहचान पत्र है जो भारत सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के लिए जारी किया जाता है।

यूडीआईडी  प्रोजेक्ट को 2016 में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा शुरू किया गया जो सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन है। यूडीआईडी कार्ड द्वारा दिव्यांगजनों के लिए एक राष्ट्रीय डाटाबेस बनाने और प्रत्येक दिव्यांग व्यक्ति को विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करना है। यह प्रोजेक्ट के अंतर्गत 21 प्रकार के दिव्यांगता के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाया जा सकता है।

यूडीआईडी कार्ड के प्रकार

UDID CARD 2 प्रकार के होते हैं स्थाई (परमानेंट) और अस्थाई (टेम्पररी)। स्थाई यूडीआईडी कार्ड को रिन्यू करने की जरूरत नही होती जबकि अस्थाई यूडीआईडी कार्ड को रिन्यू करना पड़ता है।

यूडीआईडी कार्ड के फायदे

  • दिव्यांगजनों के लिए पहचान के लिए अलग अलग दस्तावेजो की जरूरत नही अब केवल UDID CARD मान्य
  • आरक्षण के लिए योग्य
  • विभिन्न सरकारी योजनाएं के लिए योग्य
  • छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • सरकारी रोडवेज बस में फ्री में सफर कर सकते हैं।
  • रेलवे में 75% तक किराए में छूट।

यूडीआईडी कार्ड कैसे बनाये

यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए आपके पास disability certificate होना अनिवार्य होता है। यदि आपके पास विकलांगता प्रमाणपत्र नही है तो आप अपने नजदीकी सरकारी हॉस्पिटल जहां CMO बैठते हैं वहां से बनवा सकते हैं इसके बाद आप यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यदि आपने Disability Certificate बना लिया है तो इसके बाद ही यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यहां नीचें ऑनलाइन यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया बताई गई है।

यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के तरीके

  1.  पहला तरीका नजदीकी जिला अस्पताल मे जा कर चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) द्वारा डीसएबिलिटी सर्टिफिकेट (Handicap Certificate) बनाएं और उसके बाद यूडीआईडी पोर्टल पर जाकर यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करें। 
  2. दूसरा तरीका यूडीआईडी पोर्टल पर जाकर यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करें और वहाँ फॉर्म भरते समय लास्ट में अस्पताल सेलेक्ट करने का विकल्प आता है। अपना नजदीकी अस्पताल चुनें और उनके बाद एप्लिकेशन और रसीद दोनों के प्रिंट आउट निकलें। यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन एप्लिकेशन में जो हॉस्पिटल चुना है वहाँ ये डॉक्यूमेंट को ले जा कर अपना डीसएबिलिटी सर्टिफिकेट डॉक्टर से बनाएं। CMO के साइन होने के 15 दिनों बाढ आप यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई डाउनलोड कर सकते हैं। 

यहाँ नीचे मैनें यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने का पहला तरीका बताया हैं। इसे ध्यान से पढ़ें यदि कोई सवाल हो तो कमेंट में लिखें।

यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया

यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट swavlambancard.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद Register पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी भाषा चुनें। नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • Step1: Personal Details भरे।
    • आवेदक का पूरा नाम भरें
    • पिता का नाम भरें।
    • माता का नाम भरें।
    • Date of birth भरें।
    • Enail ID भरें।
    • मोबाइल नंबर भरें।
    • जेंडर चुनें।
    • केटेगरी चुनें।
    • ब्लड ग्रुप चुनें।
    • Relation with person चुनें।
    • Name of Guardian / Caretaker भरें।
    • Contact No. of Guardian / Caretaker भरें।
    • Photo अपलोड करें।
    • Sign अपलोड करें।
  • Step2: Optional Details भरें।
    • Personal Income (Annual) चुनें।
    • Highest Qualification चुनें।
    • Employed or Unemployed चुनें।
  • Step3: Proof of Identity Card भरें।
    • Identity proof चुनें और उसे अपलोड करें।
    • आधार नंबर डालें।
    • चेकबॉक्स (I agree to share Aadhaar information with Govt. Department) पर टिक करें।
  • Step4: Address for Correspondence को भरें।
    • Proof of Correspondence Address के दस्तावेज को चुनें और अपलोड करें।
    • अब एड्रेस लिखें।
  • Step5: Disability Details भरें
    • Disability type चुनें।
    • Disability Due To में डिसेबिलिटी किस कारण से हुई उसे चुनें।
    • Disability Since या Disability By Birth में से एक को चुनें यदि जन्म से disability है तो by birth पर ही सेलेक्ट रहने दें।
    • Do you have disability certificate? में yes क्लिक करें।
    • Disability Certificate को अपलोड करें।
    • Sr. No. / Registration No. of Certificate में विकलांग प्रमाणपत्र का SR. No. भरें।
    • Date of Issuance of Certificate में विकलांग प्रमाणपत्र में जो दिनांक है उसे भरें।
    • Details of Issuing Authority में प्रमाणपत्र में जिनके मुहर और हस्ताक्षर है उनका पद नाम लिखें।
    • Disability Percentage (%) में विकलांगता प्रतिशत लिखें।
  • Step6: Hospital for assessment/issue of UDID card /disability certificate में हॉस्पिटल के नाम को चुनें।
  • Step7: कैप्चा कोड भरें।
  • Step8: चेकबॉक्स पर टिक करें और SUBMIT पर क्लिक करें।
  • Step9: अब एप्लीकेशन फॉर्म में भरी जानकारी को धयनपूर्वक पढ़ें और Confirm application पर क्लिक करें।
  • Step10: इसके बाद have you checked में सभी के आगे yes पर टिक करें और नीचे yes पर क्लिक करें।

अब आपका यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई हो चुका है। एनरॉलमेंट नंबर नोट करें और साथ ही एप्लीकेशन और रसीद भी डाउनलोड कर लें। यूडीआईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद 15 से 20 दिनों के अंदर यूडीआईडी कार्ड बन जाता है। जो लगभग 1 महीने मे आपके घर पर पोस्ट ऑफिस द्वारा  पहुचाय जाता है।  यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन का स्टेटस चेक करने के लिए नीचे प्रक्रिया को फॉलो करें।


यूडीआईडी कार्ड स्टेटस चेक कैसे करें?

  • swavlambancard.gov.in पर जाएं
  • Track Your Application Status पर क्लिक करें।
  • अब अपना Enrollment number या मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालें और Go पर क्लिक करें।
अब स्क्रीन पर आपके यूडीआईडी कार्ड के एप्लीकेशन स्टेटस की जानकारी दिखाई। यदि आपका यूडीआईडी कार्ड बन चुका है तो आप इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं इसे ई-यूडीआईडी कार्ड भी कहते हैं।

ई-यूडीआईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • swavlambancard.gov.in पर जाएं
  • Download your e-Disability Card & e-UDID Card पर क्लिक करें।
  • अब अपना Enrollment number या यूडीआईडी नंबर डालें, जन्मतिथि चुनें और कैप्चा कोड भरें और Login पर क्लिक करें।
  • अब Download your E-UDID Card पर क्लिक करें।

अब आपका ई-यूडीआईडी कार्ड डाउनलोड हो चुका है इसका प्रिंट निकाल लें। 


यूडीआईडी ekYC कैसे करें?

  1. सबसे पहले यूडीआईडी ​की आधिकारिक वेबसाइट swavlambancard.gov.in पर जाएं। 
  2. ऊपर मेनू में PWD Login पर click कारें।
  3. Login डिटेल्स udid number/enrollment number, डेट ऑफ बर्थ और capcha डाल कर login पर click करें।
  4. अब Left side में ekyc update पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आधार नंबर के नीचे get otp पर cluck करें।
  6. इसके बाद mobile phone पर आये otp को यहाँ डालें और verify otp पर क्लिक करें। 

अब आपको successfully verified / aadhar ekyc is done का मैसेज स्क्रीन पर मिलेगा। अब आपका ekyc हो गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!
To Top